फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजकीय महाविद्यालय लदाना चक्कू में पंजाबी की सीटें बढ़ीं

Sat, 03 Jun 2023 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। राजकीय महाविद्यालय लदाना चक्कू में पंजाबी विषय में रुचि रखने वाले विद्यार्थियों के लिए खास खबर है। इस सत्र से पंजाबी विषय की सीटें 20 से बढ़कर 40 हो गई है। अब क्षेत्र के विद्यार्थी पंजाबी विषय पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन

गौरतलब है कि लदाना चक्कू पंजाबी बहुल्य क्षेत्र है। इससे पहले कॉलेज में बीए की 60 सीटें हैं। विद्यार्थी बीए में इतिहास, राजनीतिक विज्ञान, हिंदी, अंग्रेजी के साथ अतिरिक्त विषय पंजाबी केवल 20 विद्यार्थी ही पढ़ पाते थे, पंजाबी बहुल्य क्षेत्र होने के कारण ये सीटें कम पड़ जाती थी। विभाग ने बच्चों की मांग को देखते हुए पंजाबी विषय की सीटें बढ़ाने के लिए उच्चतर शिक्षा विभाग को पत्र लिखा था। अब उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर कॉलेज में पंजाबी विषय की 40 सीटों की अनुमति प्रदान कर दी है।
महाविद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने बताया कि कॉलेज में पहले पंजाबी विषय की 20 सीटें थी। विद्यार्थियों की संख्या ज्यादा होने के कारण उच्चतर शिक्षा विभाग को सीटें बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया था। अब अनुमति मिल गई है और सीटों की संख्या दोगुनी हो गई हैं। अब इसी सत्र से 40 विद्यार्थी पंजाबी विषय को भी पढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें