फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गणेश प्रतिमा का विसर्जन आज, सुरक्षा प्रबंध अधूरे

Sat, 06 Sep 2025 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गणेश महोत्सव के तहत शनिवार को जिलेभर में गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन होगा, लेकिन सिरसा ब्रांच नहर पर सुरक्षा प्रबंध नाकाफी हैं। इससे श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है और हादसे की आशंका अधिक बनी हुई है।

काकौत, नरड़ और चंदाना गांव से गुजरने वाली इस नहर में हर साल प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाता है, फिर भी पुलिस व प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम नहीं किए गए। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि नहर किनारे न तो सुरक्षा के लिए रस्सियां (रेलिंग) लगाई गई हैं और न ही चेतावनी बोर्ड।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बीते वर्षों में भी यहां हादसे हो चुके हैं। दो साल पहले विसर्जन के दौरान सौरभ नामक युवक की नहर में डूबने से मौत हो गई थी। तब भी और अब भी बचाव के इंतजाम नदारद हैं। गौरतलब है कि नहर इस समय उफान पर है और घाटों पर भीड़ जुटने की संभावना है। ऐसे में प्रशासन व सिंचाई विभाग से मांग की गई है कि सुरक्षा कर्मी, नावें और लाइफ गार्ड की व्यवस्था की जाए।कैथल शहर में 25 से अधिक स्थानों पर गणपति प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। विसर्जन के दौरान सुरक्षा प्रबंध और सतर्कता दोनों जरूरी हैं, तभी कोई अनहोनी रोकी जा सकती है। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि जिले में गणेश की प्रतिमा के विसर्जन को लेकर अधिक भीड़ तो नहीं रहती है, लेकिन फिर भी सुरक्षा की दृष्टि से थाने की फोर्स को लगाया जाएगा और डायल 112 को भी तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन


गहरे पानी में न जाएं श्रद्धालु : जीवन रक्षक दल

जीवन रक्षक दल के प्रधान राजू डोहर ने कहा कि गहरे पानी के अंदर जाकर प्रतिमा का विसर्जन न करें। कैथल के पास लगती नहर में तीन जगह है। पहले काकौत गांव के पास पुल पर, दूसरा प्यौदा रोड पर और तीसरा चंदाना गांव के पास। तीनों जगहों पर पुलिस का पहरा हो और जो लोग विसर्जन करने के लिए जाएं उन लोगों की भी जिम्मेदारी है कि वे भी अपना ध्यान रखें और डीजे को नहर से पहले ही बंद करें और बच्चों को दूर रखें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें