आरकेएसडी कॉलेज के इंडोर खेल स्टेडियम के आयोजित तीन दिवसीय तलवारबाजी प्रतियोगिता का वीरवार को समापन हो गया। प्रतियोगिकता में हरियाणा राज्य तलवारबाजी संघ के प्रधान एनके सोलांकी बतौर मुख्यातिथि थे। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को मेहनत व लगन के साथ खेलने के लिए प्रेरित किया। जिसमें अलग-अलग जिलों से अंडर 20 व अंडर 23 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आर्गेनाइजिंग कमेटी सचिव अमित कुमार ने बताया कि पिछले दो दिनों ने खिलाड़ियों ने बड़े नियम व संयम के साथ प्रतियोगिकता में अपना प्रर्दशन दिया और आज प्रतियोगिकता का अंतिम दिन है।
प्रतियोगिता के दौरान 50 साल के बुर्जगों ने भी भाग लिया।
प्रतियोगिता में रोहतक, करनाल, रेवाड़ी, फरीदाबाद, जींद, यमुनानगर जिलों की टीमों के अंडर-20, अंडर-23 आयुवर्ग के खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस अवसर पर सुरेखा, राजेश चौपड़ा मौजूद थे।
तलवारबाजी प्रतियोगिता के परिणाम ये रहे
एपी मुकाबले में रोहतक से रोहित, परवेश, मनदीप, तरूण व फॉल मुकाबले में रेवाड़ी से अंकित, मनीष, सोनू, विवान और जींद से चिराग, आदित्या, प्रतीक, तनेज ने प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं करनाल से एपी मुकाबले में अरमान, मोहित शुभम, साहिल व फॉल मुकाबले में करनाल से गौतम, चिराग, कार्तिक, निखिल व सबरे मुकाबले में करनाल के ही दिवेक, अर्जुन, अभिषेक, निश्चयह ने दूसरा स्थान हासिल किया है। वहीं एपी मुकाबले में फरीदाबाद से यतीन, नकूल, दिपांसु, दिपक व फॉल मुकाबले में रोहतक से बुधराम, रवि, देव फिर से देव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। सबरे मुकाबले में रोहतक से राजवर्धन, तेजपाल, साकेत, हिमांशु ने तीसरा स्थान हासिल किया है। जींद के रमनदीप ने एपी मुकाबले में, विनित ने फॉल में और वंश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है।