गणपति के दीवानों की ओर से ब्राह्मण धर्मशाला में 10 दिवसीय गणेश उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
उत्सव के नौवें दिन बुधवार को गणपति जी की सुंदर व भव्य झांकियों का आयोजन किया गया। आयोजक अनिल शर्मा, विजय शर्मा, सुशील गुप्ता, अनिल ने बताया कि शहर में लगातार चौथी बार गणेशोत्सव का आयोजन कराया जा रहा है।
उत्सव के दौरान दस दिन तक रात के समय गणेश जी की महिमा का कलाकारों द्वारा गुणगान किया जाता है।
वीरवार को गणेश उत्सव के अंतिम दिन गणेश विसर्जन का कार्यक्रम होगा। पश्चिमी यमुना नहर किनारे पक्का घाट रादौर में मूर्ति विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन से पहले शहर के मेन बाजार में विशाल शोभायात्रा का आयोजन होगा। मौके पर अजय कुमार, नीतीश जोगी, गगन शर्मा, प्रकाश, सुमित शर्मा, अंकुश गुप्ता, श्वेतकमल, सोमदत्त शर्मा, पम्मी शर्मा आदि मौजूद थे।