फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल संरक्षण पर टिका भविष्य : दीपक

Fri, 25 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। अमृत 2.0 के तहत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैथल व जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जल संरक्षण व पर्यावरण संरक्षण पर चित्रकला प्रतियोगिता हुई।
विज्ञापन


मुख्यातिथि के रूप में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के वासो के जिला सलाहकार दीपक कुमार ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण पर देश और दुनिया का भविष्य टिका है। अमृत 2.0 विस्तारित नाम अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन का मकसद शहरवासियों को हर घर नल से जल व सीवरेज व्यवस्था उपलब्ध करवाना है।
विज्ञापन


अध्यक्षता स्कूल प्राध्यापक मनीषा राणा ने की। इस मौके पर बीआरसी संदीप कुमार, हिमानी कपूर, मुकेश वधवा, प्रभजोत कौर, मधु व ममता आदि लोग मौजूद रहे।

ये रहे परिणाम ः प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की पूजा ने प्रथम, नौवीं की चनप्रीत ने द्वितीय व 12वीं कक्षा की रूमा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें