फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: पंचायत सदस्यों ने सरपंच पर लगाया ग्राम सभा की बैठक स्थगित करने का आरोप

Fri, 25 Oct 2024 12:41 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
सीवन। ग्राम पंचायत फिरोजपुर के पंचायत सदस्यों ने सरपंच पर ग्राम सभा की बैठक स्थगित करने का आरोप लगाया है। दरअसल, वीरवार को पंचायत के सदस्य बैठक स्थल पर पहुंचे तो वहां पर उन्हें न सरपंच मिला और न ही ग्राम सचिव। इसके बाद सदस्यों ने खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय सीवन में पहुंच कर लिखित में एक शिकायत दी है।
विज्ञापन

शिकायत में बताया है कि ग्राम पंचायत फिरोजपुर की एक एजेंडा बैठक बुलाई गई थी, जो 24 अक्तूबर को होनी थी। तय समय पर पंचायत सदस्य बैठक स्थल पर पहुंचा, परंतु वहां पर न तो सरपंच मौजूद था और न ही कोई अधिकारी मौजूद था। पंचायत सदस्य रघुबीर सिंह, उदय सिंह, मोनिका, हरप्रीत कौर, रमेश ने बताया कि 24 अक्तूबर को ग्राम पंचायत फिरोजपुर की एजेंडा बैठक होनी थी, जो स्कूल प्रांगण में होनी तय हुई थी।

बैठक के लिए जब वह पहुंचे तो ग्राम पंचायत सरपंच व सचिव कोई भी उपस्थित नहीं था। बाद में उन्हें फोन पर सूचना मिली कि इस बैठक को स्थगित कर दिया गया है। जबकि लिखित में उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई। ग्राम पंचायत फिरोजपुर सरपंच विकास ने बताया कि जो बैठक 24 अक्तूबर को होनी तय हुई थी, उसे स्थगित कर दिया गया था। ग्राम सचिव की डयूटी सरकारी कार्य के चलते अन्य स्थान पर लगने से यह बैठक स्थगित की गई है। संवाद
विज्ञापन



सरकारी कार्य के चलते वह वीरवार को कार्यालय में नहीं थी। कार्यालय पहुंचते ही पंचों की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए जानकारी हासिल कर उचित कार्रवाई की जाएगी। -नेहा शर्मा, बीडीपीओ, सीवन
विज्ञापन

जानवी कर्नाटका

जानवी कर्नाटका

जानवी कर्नाटका

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें