कैथल। प्रदेश सरकार की ओर से सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना नामक एक नई वित्तीय सहायता योजना को स्वीकृति प्रदान की गई है। राज्य सरकार की सौर ऊर्जा प्रोत्साहन योजना के तहत उपभोक्ताओं को घर पर सौर ऊर्जा प्रणाली स्थापित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। योजना के तहत तीन श्रेणियां बनाई गई हैं। इनमें गैर डिफॉल्टर उपभोक्ता, अंत्योदय परिवार और प्रदेश सरकार, निगम, बोर्ड, कॉरपोरेशन के कर्मचारी शामिल हैं। इन्हें बिजली विभाग की तरफ से सहायता राशि 19500 रुपये से लेकर 97500 रुपये तक उपलब्ध करवाई जाएगी। इस राशि को विद्युत बिलों के माध्यम से 24 मासिक या 12 द्वि-मासिक किश्तों में बिना किसी ब्याज के वसूल किया जाएगा। संवाद