कैथल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम कैथल के अधीक्षक अभियंता सोमबीर भालोठिया ने बताया कि 24 फरवरी में उपभोक्ता शिकायत निवारण बिजली अदालत की बैठक का आयोजन किया जाएगा। यह बैठक सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक आयोजित होगी, जिसमें बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का निपटारा किया जाएगा। इस बैठक में बिजली संबंधी समस्याओं जैसे गलत बिल, गलत रीडिंग, खराब मीटर जिनका स्थानीय अधिकारियों एसडीओ और एक्सईएन से मिलने के उपरांत भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा, ऐसे सभी उपभोक्ता अपनी समस्याओं को इस बिजली अदालत के समक्ष रख सकते हैं। संव