फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कलायत की पांच पंचायतों में विकास के लिए राशि जारी

Sun, 05 Mar 2023 01:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कलायत विधानसभा की पांच पंचायतों के छह विकास कार्यों के लिए 97 लाख 66 हजार रुपये की राशि को मंजूरी प्रदान कर दी है। इन विकास कार्यों के लिए पंचायत एवं विकास विभाग ने 93 लाख 20 हजार रुपये की राशि जारी कर दी है। इसके लिए राज्यमंत्री कमलेश ढांडा ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आभार जताया है।
विज्ञापन


महिला एवं बाल विकास मंत्री कमलेश ढांडा ने बताया कि राजौंद खंड की पांच पंचायतों के आधा दर्जन विकास कार्यों के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल को प्रस्ताव भेजा था।

इस पर उन्होंने हरियाणा ग्रामीण विकास निधि (एचआरडीएफ) योजना के तहत 97 लाख 66 हजार रुपये की राशि की मंजूरी प्रदान कर दी है और पहली किश्त के तौर पर 93 लाख 20 हजार रुपये राशि जारी कर दी है। राजौंद खंड के गांव सौंगल में दादी सती तक रास्ता निर्माण के लिए 12 लाख 27 हजार रुपये की राशि मंजूर की है। वहीं जाखौली देबदल पट्टी में बस्ती वाला तालाब की चारदीवारी के लिए 15 लाख 89 हजार रुपये, नेहरू वाला तालाब की चारदीवारी व सौंदर्यीकरण के लिए 23 लाख 29 हजार, जाखौली कमान पट्टी में फूलमाडा तालाब की चारदीवारी निर्माण के लिए 10 लाख 59 हजार गांव खेडी सिंबलवाली में जलघर के नजदीक तालाब पर गऊ घाट व चारदीवारी निर्माण के लिए 14 लाख 45 हजार रुपये व गांव बीर बांगडा में गोकुल वाला तालाब की चारदीवारी के निर्माण के लिए 21 लाख 17 हजार रुपये की राशि मंजूर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें