फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: बेटी का भात भरकर निभाया भाई का फर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कलायत। हरियाणा पुलिस के जवान सुनील संधू ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए कलायत के एक दलित परिवार की बेटी का भात भरकर भाई का कर्तव्य निभाया। परिवार में बेटी का भाई न होने के कारण उसकी मां बेहद चिंतित थी। इस बीच संधू के पास सूचना पहुँची कि तंगी से जूझ रहे इस परिवार को भात भरने के लिए एक भाई की जरूरत है।

सूचना मिलते ही सुनील संधू ने अपने साथियों के साथ निर्णय लिया कि वे इस जिम्मेदारी को निभाकर बेटी और उसके परिवार के चेहरे पर मुस्कान लौटाएँगे। तय समय पर पहुंचकर उन्होंने भात भरा और बहन को भाई की कमी महसूस नहीं होने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


संधू इससे पहले भी कई गरीब और जरूरतमंद परिवारों की मदद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि महंगाई और आर्थिक संकट के इस समय में गरीब परिवारों की मुश्किलें कई गुना बढ़ जाती हैं। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को आगे बढ़कर सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इंसानियत को सर्वोपरि रखते हुए जरूरतमंदों की मदद करना ही सच्ची सेवा है। समाजसेवी के तौर पर पुलिसकर्मी सुनील संधू को जाना जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें