कैथल। भगौड़ा पकड़ो स्टाफ ने स्मैक तस्करी करने के मामले में एक भगौड़ा काबू किया है। इस मामले में भगौड़ा पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने वर्ष 2019 दौरान नशीला पदार्थ स्मैक तस्करी करने के मामले में उद्घोषित अपराधी पूंडरी निवासी अमन उर्फ छांगा को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 23 मई 2019 को एंटी नारकोटिक सेल ने नरड़ से सेगा रोड पर नाकाबंदी करके बाइक सवार उपरोक्त आरोपी पूंडरी निवासी अमन व फतेहपुर निवासी सुमित को 10 ग्राम स्मैक सहित काबू किया गया था। तितरम थाने में यह मामला दर्ज कराया गया था। आरोपी अमन को पुलिस ने मामले में गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया था, लेकिन आरोपी न्यायालय से जमानत लेने के बाद न्यायालय में दोबारा हाजिर नहीं हुआ था और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में 17 मार्च 2025 को पीओ घोषित कर दिया था। संवाद