फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जिला युवा महोत्सव में 350 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) कैथल में आयोजित दो दिवसीय जिला युवा महोत्सव में करीब 350 विद्यार्थियों ने छह विधाओं में प्रतिभा दिखाई। दो दिवसीय महोत्सव में समूह गीत, समूह नृत्य, फोक म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंटल, नुक्कड़ नाटक, कविता लेखन और पेंटिंग प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिताओं के परिणाम 20 नवंबर को फाइनल प्रस्तुतियों के बाद घोषित किए जाएंगे। पहले दिन महोत्सव का शुभारंभ सहायक आयुक्त अंडर ट्रेनिंग शिवानी पांचाल और जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गुलजार मलिक ने दीप प्रज्वलित कर किया। आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी जगमोहन और राजकीय आईटीआई कलायत के प्रधानाचार्य भूपेंद्र पाल ने अतिथियों का स्वागत किया। शिवानी पांचाल ने कहा कि युवा नशे से दूर रहकर अपनी ऊर्जा शिक्षा, खेल और रचनात्मक गतिविधियों में लगाएं। गुलजार मलिक ने कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं। जगमोहन ने युवाओं से सकारात्मक सोच के साथ देश के विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

मंच संचालन मीनाक्षी और रणधीर सिंह ने किया। इस अवसर पर राजकीय आईटीआई महिला कैथल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह सहित विभिन्न संस्थानों के शिक्षक और अधिकारी मौजूद रहे।

जिला युवा महोत्सव में प्रस्तुति देती छात्राएं। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें