फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गांजा तस्करी में भगोड़ा आरोपी गिरफ्तार

Tue, 10 Jun 2025 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। भगोड़ा पकड़ो स्टाफ प्रभारी एसआई ओमप्रकाश की टीम ने वर्ष 2018 के दौरान गांजा तस्करी के मामले में सिरटा रोड कैथल निवासी वकील को गिरफ्तार किया है। चार जनवरी 2018 को कोर्ट कैथल में बक्शी खाना में दो युवकों ने पेशी पर आए आरोपियों की तरफ दो पुड़िया फेंकने की कोशिश की, जिन्हें पुलिस ने काबू कर लिया था। ये प्रताप गेट कैथल निवासी संजय व सिरटा रोड कैथल निवासी वकील थे। थाना सिविल लाइन में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी वकील न्यायालय से जमानत लेने के बाद दोबारा हाजिर नहीं हुआ और भूमिगत हो गया था। आरोपी को न्यायालय ने आदेशों की अवहेलना करने के आरोप में पांच अप्रैल 2025 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें