कैथल। अदालत के आदेश पर भगोड़ा घोषित आरोपी गांव बाकल निवासी गुरदिता उर्फ गुरलाल को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर एक दिसंबर 2021 को पूंडरी क्षेत्र से ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने का आरोप है, जिसके संबंध में थाना पूंडरी में मामला दर्ज किया गया था। आरोपी को पुलिस ने इस केस में पहले भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया था, लेकिन जमानत मिलने के बाद वह दोबारा अदालत में हाजिर नहीं हुआ और फरार हो गया। अदालत ने आदेशों की अवहेलना करने पर उसे 5 जून 2025 को भगोड़ा घोषित कर गिरफ्तारी के आदेश जारी किए थे। पुलिस ने अब आरोपी को काबू कर कानूनी कार्रवाई पूरी कर ली है।I