फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बैंक उपभोक्ताओं के खाते से उड़ाए लाखों रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच अलग-अलग मामलों में अज्ञात आरोपियों ने खाते से लाखों रुपये धोखाधड़ी कर निकाले लिए। सभी मामलों में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पहले मामले में गांव भूसलां निवासी गुरुचरण सिंह ने गुहला थाना में दी शिकायत में बताया कि 29 फरवरी से 19 मार्च के बीच अज्ञात आरोपी ने गांव भागल में उसके बैंक खाते से एक लाख 84 हजार 400 रुपये निकलवा लिए। एसआई कुलविंद्र सिंह को पुलिस ने मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में गांव हाबड़ी निवासी गजेंद्र सिंह ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि 21 सितंबर 2019 को अज्ञात आरोपी ने उसके बैंक खाते से 28998 रुपये निकाल लिए। आरोपी ने यह धोखाधड़ी उसके मोबाइल पर ऑनलाइन लिंक भेजकर की है। एसआई किताब सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
तीसरे मामले में गांव फतेहपुर निवासी कृष्ण ने पूंडरी थाना में शिकायत दी कि एक सितंबर 2019 को रवि व इंद्रप्रीत ने उसके बेटे विनित के बैंक खाते से 6000 रुपये निकाल लिए। ऐसा तब हुआ जब उसके बेटे ने ओएलएक्स पर उसका मोबाइल बेचा। एसआई भागीरथ मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन

चौथे मामले में शुगरमिल कॉलोनी कैथल निवासी देवीलाल ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि 18 से 21 मार्च के बीच अज्ञात आरोपी ने मैरिज पैलेस की बुकिंग के नाम पर उससे 98 हजार रुपये गूगल पे करवा लिए। बाद में आरोपी ने कोई बुकिंग नहीं की और उसके साथ धोखाधड़ी की। इंस्पेक्टर गुरविंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
पांचवें मामले में कैथल निवासी हर्षित नासिर ने सिविल लाइन पुलिस को शिकायत दी कि 27-28 अक्टूबर को अज्ञात आरोपी ने एक गेम एप के जरिये उससे 54005 रुपये की धोखाधड़ी की। इंस्पेक्टर गुरविंद्र सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें