फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नफे सिंह बेरवाल ने कब्जाया जिला बार एसोसिएशन का पद

विज्ञापन
election - फोटो : Kaithal
विज्ञापन
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सहित चार पदों के लिए शुक्रवार को मतदान हुआ। जिसमें नफे सिंह बेरवाल ने प्रधान पद पर अशोक गौत्तम को 38 वोटों के अंतर से पराजित कर दिया। नफे सिंह बेरवाला इससे पहले दो बार प्रधान रह चुके हैं। वहीं एक बार प्रधान रह चुके अशोक गौतम भी दूसरी बार प्रधान बनने के लिए चुनाव मैदान में थे।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह से ही न्यायिक परिसर में चुनावी गहमागहमी थी। जिसमें सभी उममीदवार वकीलों से अपने-अपने पक्ष में वोट की अपील करते रहे। दिन भर मतदान के बाद सांय साढ़े चार बजे मतदान प्रक्रिया बंद हुई। इसके बाद मतगणना शुरू हुई। जो करीब सात बजे तक जारी रही। लगभग सात बजे चुनाव परिणाम घोषित किया गया। जिसमें विजयी उम्मीदवारों के समर्थक वकीलों ने जश्र मनाना शुरू कर दिया।
चुनाव अधिकारी एडवोकेट सीएल उप्पल, उप चुनाव अधिकारी विजय शर्मा और बलवान सिंह जोहर ने बताया कि 1010 वकीलों में से 910 वकीलों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार 88 नए वकीलों ने पहली बार मतदान किया। कुल रद्द वोट 35 रहे। परिणाम अनुसार नफे सिंह बेरवाल को 468 और अशोक गौतम को 430 वोट मिले। प्रधान पद पर 8 वोट रद्द मिले। उप प्रधान पद पर प्रदीप धारीवाल ने प्रेम छाबड़ा को 119 वोटों से हरा दिया। प्रदीप धारीवाल को 449 तथा प्रेम छाबड़ा को 330 वोट प्राप्त हुए। वरुण जागलान 115 मतों के साथ तीसरे नंबर पर रहे। इस पद पर 10 वोट रद्द हुए। इसी प्रकार सचिव पद पर भी हुए मुकाबले में मनीष राठी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी नवीन बिढ़ान को 16 मतों के अंतर से शिकस्त दी। मनीष राठी को 343, नवीन बिढ़ान को 327 तथा विक्रम नैन को 233 मत मिले। सचिव पद पर 7 वोट रद्द हुए। सह सचिव पद पर सुनील कुमार मनचंदा द्वारा नाम वापस लिए जाने से रितेश सिरोही को निर्विरोध सह सचिव चुन लिया गया है। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद के लिए हेम राज वधवा ने संजीव कुमार सैनी को 33 मतों से हरा दिया। वधवा को 465 तथा संजीव सैनी को 432 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पर पर 10 वोट रद्द हुए। परिणाम घोषित होने के बाद विजेताओं ने अपने समर्थकों के साथ खुशी मनाई।
विज्ञापन

ढाई घंटे तक करना पड़ा इंतजार-मतगणना बंद होने के बाद सांय सात बजे तक वकीलों में परिणाम जानने को लेकर उत्सुकता बनी रही। लेकिन सभी पदों के लिए गिनती पूरी होने के बाद ही चुनाव परिणाम घोषित किया गया। ढाई घंटे तक इस चुनाव पर लोगों में भी उत्सुकता बनी रहीं। सांय सात बजे के लगभग परिणाम जारी होते ही प्रधान बने नफे सिंह बेरवाल सहित सभी विजयी उम्मीदवारों के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। नफे सिंह बेरवाल ने कहा कि वे समर्थन के लिए वकीलों के आभारी हैं। वे वकीलों के हितों के लिए काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें