फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नागरिक अस्पताल में पित्ताशय पथरी का मुफ्त ऑपरेशन

Tue, 23 Sep 2025 02:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में पित्त की पथरी के फ्री ऑपरेशन के लिए लेप्रोस्कॉपी मशीन फिर से चालू कर दी गई है। इस मशीन के जरिए मरीजों का ऑपरेशन दूरबीन से किया जाएगा, जिससे महंगे इलाज और समय की बचत होगी।

यह सुविधा पहले भी अस्पताल में उपलब्ध थी, लेकिन कुछ समय के लिए बंद कर दी गई थी। अब इसे दोबारा चालू कर दिया गया है, जिससे मरीजों को शहर के बाहर, जैसे रोहतक या चंडीगढ़, जाने की जरूरत नहीं होगी। पहले मरीजों को पथरी का ऑपरेशन प्राइवेट अस्पतालों में 20 से 25 हजार रुपये में करवाना पड़ता था।
विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग की ओर से अस्पताल में कुछ दिन पहले नई मशीन लगाई गई थी। अस्पताल में रोजाना दो से तीन मरीज इसका लाभ लेने आ रहे हैं।

पृष्ठभूमि: करीब छह साल पहले यह मशीन कैथल सिविल अस्पताल में आई थी, लेकिन बाद में इसे बंद कर दिया गया और नूंह के सिविल अस्पताल में भेज दिया गया। अब इसे वापस कैथल लाकर चालू कर दिया गया है। इस पहल से कैथल के नागरिक अस्पताल में पित्त की पथरी का ऑपरेशन अब फ्री और सुविधाजनक हो गया है, जिससे मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों में जाने की आवश्यकता समाप्त हो गई है।
विज्ञापन


अस्पताल में लेप्रोस्कोपी मशीन आने से मरीजों को फायदा होगा। प्राइवेट अस्पताल में ऑपरेशन करवाने पर हजारों रुपए खर्च आ जाता है। अब नागरिक अस्पताल में सुविधा मिलने से लोगों को प्राइवेट अस्पताल नहीं जाना पड़ेगा। -डॉ. दिनेश कुमार, जिला सिविल अस्पताल के प्रिंसिपल मेडिकल ऑफिसर (पीएमओ)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें