फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मेगा स्वास्थ्य शिविर में मुफ्त दीं दवाएं

Sat, 01 Nov 2025 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में स्वास्थ्य विभाग हरियाणा के उपमंडल नागरिक अस्पताल कलायत की ओर से मेगा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। श्री गुरु रविदास मंदिर, सजुमा रोड पर आयोजित इस कैंप में सैकड़ों लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया।
विज्ञापन

यह कैंप वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. किरण सिंधु के नेतृत्व में आयोजित किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य नशा मुक्त समाज का निर्माण और ग्रामीण जनता को समग्र स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना रहा। कैंप में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों लोगों की नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच, टेस्टिंग और परामर्श सेवाएं दीं। कैंप में रक्तचाप, मधुमेह, टीबी, एनीमिया, नशा मुक्ति, मानसिक स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य और सामान्य रोगों की जांच की गई। लोगों को नशे से दूर रहने, स्वच्छ जीवनशैली अपनाने और समय-समय पर स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए प्रेरित किया गया।मौके पर पहुंचे तहसीलदार अजय कुमार ने कैंप का निरीक्षण किया और स्वास्थ्य विभाग की टीम के समर्पण एवं व्यवस्थाओं की सराहना की। संवाद







कैंप में डॉ. सीमा, डॉ. साहिल, डॉ. हिमांशु वर्मा, आयुष विभाग से डॉ. प्रमोद सैनी और डॉ. सुनीता, मनोवैज्ञानिक नर्सिंग ऑफिसर प्रीति, सामाजिक कार्यकर्ता पंकज शर्मा, लैब टेक्नीशियन गुरदीप एवं जिले सिंह सहित कई स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें