गुहला-चीका। ‘नेकी का घर’ संस्था के सदस्य बाढ़ पीड़ितों के लिए हर संभव सहायता कर रहे हैं। संस्था के संस्थापक सन्नी कालड़ा ने बताया कि हल्का गुहला में आईं बाढ़ से सब कुछ तहस नहस हो गया है। इस कुदरती आफत में हम सब को मिलकर सबका साथ देना चाहिए।
संस्था राशन पानी के साथ अब लगातार गांवों में स्वास्थ्य के लिए मुफ्त स्वास्थ्य शिविर लगा रही हैं। इनमें डॉ. गुरदेव जोसन मरीजों की जांच कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अब तक सात गांवों में शिविर लगा चुके हैं। गुरदीप चाबा ने बताया कि अभी गांवों में संस्था की ओर से स्वास्थ्य शिविर लगातार जारी रहेंगे। इस मौके पर प्रधान सागर भारद्वाज, उप प्रधान हुकम सिंह मैहला, मोनू, जगदेव खरौदी मौजूद रहे।
बाढ़ग्रस्त क्षेत्र के लिए नरड़ गांव में एकत्रित की राहत सामग्री
कैथल। गांव नरड़ में बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र के लिए पूरे गांव से राहत सामग्री एकत्रित की गई। रविवार को गुहला चीका क्षेत्र सहित पंजाब के बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र में वितरित की जाएगी।
गांव के सरपंच प्रतिनिधि सतीश धीमान ने गांव वासियों से अपील की है कि सभी अपने अपने मोहल्ले में बाढ़ ग्रस्त इलाके लिए खाद्य सामग्री इक्क्ठी कर लें, ताकि रविवार को इसे बाढ़ग्रस्त क्षेत्र में वितरित कर सके। इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि सतीश धीमान, चांदी राम, सुनील शर्मा, सुरेश पाल, रामनिवास आदि मौजूद रहे। संवाद