फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आम आदमी पार्टी के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने सरकार पर बोला सियासी हमला

Sun, 23 Jul 2023 01:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। आम आदमी पार्टी के राज्य के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने शनिवार को कलायत में लोक निर्माण विश्राम गृह में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस बैठक में ढांडा सरकार पर सियासी हमला बोला। ढांडा ने कहा कि अब सचमुच में भाजपा के चादर तान कर सोने का समय आ गया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरा प्रदेश बाढ़ के संकट से जूझ रहा है और सीएम लोगों की अनदेखी कर रहे हैं। ये प्रदेश के लोगों का दुर्भाग्य है। दिल्ली व पंजाब के मुख्यमंत्री लोगों के बीच में उतरकर, अफसरों से बैठक करके बाढ़ का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर ने कैथल में लैंड किया, लेकिन बिना पुलिस लाइन से बाहर निकले, यहां से आगे बढ़ गए। यदि लोगों के बीच में नहीं आना था तो अपने अफसरों से ही बात कर लेते।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से टुकड़ों में बंटी है। जब कांग्रेस अपने परिवार को ही एकजुटता में नहीं बांध सकी तो प्रदेश का विकास कैसे करेगी। ऐसे में प्रदेश की जनता के सामने विकल्प केवल आम आदमी पार्टी ही है। आने वाले विधानसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी हरियाणा में सत्तासीन होगी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष गज्जन सिंह, सुमित हिंदुस्तानी, सतबीर गोयत, सुखबीर चहल, सुनील सहारण, जींद जिला अध्यक्ष वजीर ढांडा, लीला राम, डॉ. विजय, बलबीर सजूमा, सुशील बात्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें