कैथल। क्रेडिट कार्ड का ओटीपी पूछकर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में चंदाना गेट निवासी कांता सैनी ने बताया कि शनिवार शाम 5 बजे मोबाइल पर फोन आया। जिसमें फोन करने वाले व्यक्ति ने क्रेडिट कार्ड बंद होने का हवाला देकर ओटीपी पूछा। उसके बाद उसके क्रेडिट कार्ड से 51920 व 23000 रुपये की 2 ट्रांजेक्शन से 74920 रुपये कट गए। इसके बाद उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।