फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: चावल खरीद के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। चीका क्षेत्र में चावल खरीद के नाम पर 69 लाख 41 हजार की धोखाधड़ी करने के मामले में चीका थाना की पुलिस ने तीन आरोपियों परकेस दर्ज किया है।
विज्ञापन

चीका थाना में दी गई शिकायत में कैथल निवासी सचिन गोयल ने आरोप लगाया कि उसकी राधा कृष्ण राइस एंड जनरल मिल पटियाला रोड संदहहेड़ी चीका में हिस्सेदारी है। इसके अलावा मिल में उसकी पत्नी सुमन गोयल और भतीजा आदित्य, सुमन गोयल और प्रतिभा गोयल भी हिस्सेदार हैं। उसने बताया कि वह मिल का सारा काम पिछले नौ सालों से देख रहा है।
वे मिल में सरकार की नीति के अनुसार अनाज मंडी से धान खरीद कर धान में से चावल निकाल कर आगे ब्रोकरों के माध्यम से बेचने का काम करते हैं। वह ब्रोकर प्रकाश मच्छाल खत्री निवासी मुंबई को पिछले पांच सालों से जानता है। प्रकाश उनके राइस मिल से चावल मंगवाकर मुंबई में बेच देता था और उनकी पेमेंट भिजवा देता था। इस प्रकार से प्रकाश उनका विश्वास पात्र बन गया।
विज्ञापन

प्रकाश ने उन्हें अगस्त 2024 में बताया कि उनके संपर्क में श्रीजी इंटरप्राइजेज अहमदाबाद गुजरात तथा सोना इंटरप्राइजेज अहमदाबाद तथा मां तुलजा भवानी एग्रीटेक प्राइवेट लिमिटेड देवास इंदौर के साथ जान पहचान हो गई है। उसने बताया कि तीनों फॉर्म के मालिक दीपेश तथा महेश बहुत अच्छे व्यापारी हैं और मार्केट से अच्छे रेट पर चावल खरीदने हैं तथा समय पर पेमेंट भी करते हैं।
विज्ञापन

उसने प्रकाश के कहने पर दीपेश तथा महेश पर विश्वास कर कर उनके कहे अनुसार छह सितंबर 2024 को अलग-अलग स्थान से 69 लाख 41 हजार का चावल भिजवा दिया। बाद में जब समय पर पेमेंट नहीं आई तो उसने जाकर पता किया तो आरोपियों द्वारा दिखाए गए पते गलत पाए गए। बाद में पता चला कि आरोपी दीपेश का असली नाम राजेश इंद्रलाल लालवानी तथा महेश का असली नाम रिंकू जेठवानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें