फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: राजौंद में 25 करोड़ का बजट प्रस्ताव पास

Fri, 01 Mar 2024 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

राजौंद। नगर पालिका परिसर में 2024-25 के बजट को लेकर वीरवार को सदन की बैठक की। इसमें पार्षदों के साथ नगर पालिका सचिव, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष प्रतिनिधि भी शामिल हुए। नगर पालिका सचिव नरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि 2024-25 के लिए 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पास किए गए हैं।

उन्होंने बताया बैठक में 15 करोड़ रुपये के विकास कार्य तथा अन्य खर्चों के लिए यह प्रस्ताव पास किया गया। कहा कि नगर के विकास को अब गति मिलेगी और लगातार विकास कार्यों को तेज किया जाएगा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका में पहले एम ई की पोस्ट खाली होने की वजह से कुछ माह से विकास कार्य रुके हुए थे। लेकिन अब एम ई के आने से कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं रहेगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नगर के विकास को पंख लगने शुरू हो जाएंगे। कहा कि नगर में स्ट्रीट लाइट, चौपालें, गलियांए, सड़कों सहित कई विकास कार्य अब जल्दी ही नजर आने लगेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि नरेंद्र कुमार, उप चेयरमैन प्रतिनिधिमनजीत राणा, वार्ड नंबर पांच से पार्षद कर्मपाल, वार्ड नंबर छह से पार्षद विजेंद्र राणा, वार्ड 11 से पार्षद राजबीर सिंह, वार्ड नंबर 8 से पार्षद, अनुराग, वार्ड नंबर 13 अशोक राणा, वार्ड नंबर एक से पार्षद विकास राणा, एकाउंटेंट कर्म सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें