फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भिजवाने के नाम पर सवा आठ लाख की धोखाधड़ी

Fri, 12 Jul 2024 06:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। विदेश भिजवाने के नाम पर एक युवक के साथ आठ लाख 25 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने एक महिला सहित पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

जिला जींद के गांव हत्थो निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह गांव ढाकल के विकास को अच्छी तरह से जानता है। विकास ने उसे कहा कि वह युवाओं को विदेश भिजवाने का काम करता है। यदि आप विदेश जाना चाहते हैं तो वह उसे विदेश भिजवा देगा। इस पर वह उसकी बातों में आ गया व उसने अलग-अलग तिथियां में उसे आठ लाख 25 हजार रुपये की राशि दे दी। आरोपी ने उसके पासपोर्ट में अन्य दस्तावेज ले लिए व जल्द ही उसे विदेश भिजवाने का आश्वासन दिया। रकम वापस मांगने पर आरोपी ने इन्कार कर दिया व धमकी भी दी। मामले की जांच अधिकारी इंस्पेक्टर शीला मंत्री ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर गांव ढाकल के विकास, कुलदीप निवासी रामथली समादां, अरविंद निवासी गालासंग जिला जींद, मनीष निवासी कोलेखा और अमन निवासी जनकपुरी कॉलोनी कैथल तथा निशा निवासी पानीपत के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें