फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: नौकरी के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी

Sun, 11 Feb 2024 02:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 38 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुहला के पूर्व विधायक के पुत्र सहित छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।

ढांड थाना में दी गई शिकायत में फतेहपुर निवासी संदीप ने बताया कि वह जंगम आर्युवेदा फर्म में बतौर सेल्समैन का काम करता था। वह डॉ. योगेश कुमार के पास आर्डर देता था। एक दिन डाॅ. योगेश कुमार ने बताया कि उसकी रेलवे में अच्छी जान पहचान है और वह उसे नौकरी पर लगवा सकता है। वह आर्डर लेकर योगेश के पास जाता रहा। एक दिन जब वह आर्डर लेकर गया तो क्लीनिक पर योगेश कुमार, उसकी पत्नी मीना देवी, माता राजबाला, पिता महावीर सिंह और डॉक्टर विजय कुमार बैठे हुए मिले।
विज्ञापन


विजय कुमार ने उसे बताया कि डॉक्टर योगेश व उसकी पत्नी मीना कुमारी ने उसके भाई अरुण कुमार को पिछले डेढ़ साल से रेलवे में सरकारी नौकरी पर लगवाया है। उन्होंने अरुण के नियुक्ति पत्र भी उसे दिखाए व उसकी फोन पर अरुण से बात करवाई। अरुण ने बताया कि कोलकाता में टीटी लगा हुआ है। उन्होंने उसे रेलवे में नौकरी लगवाने के लिए जरूरी शैक्षिणक व अन्य पहचान पत्र आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक काॅपी, फोटो व अन्य कागजात और 12 लाख रुपये की मांग की। वह उनकी बातों में आ गया।

इसके बाद डॉ. योगेश कुमार ने अपनी पत्नी मीना देवी को रेलवे का आवेदन फार्म लेने को कहा और जल्दी से जल्दी फार्म भर कर देने के लिए कहा। मीना देवी, महावीर सिंह व राजबाला ने बताया कि नरेश जो पूर्व विधायक अमर सिंह ढांडे का पुत्र है। उसने रेलवे में हमारी जान-पहचान करवा रखी है और उन्होंने ऐसे ही कई युवाओं को रेलवे में नौकरी पर लगवाया हुआ है और नरेश कुमार के माध्यम से ही आपको नौकरी पर लगवाया जाएगा।

इसके जब आवेदन फार्म भर कर और इसके साथ अपने सभी जरूरी कागजात व फोटो आदि लगाकर डॉ. योगेश कुमार व इसकी पत्नी मीना देवी को दे दिए।

डॉ. योगेश कुमार व इसकी पत्नी मीना देवी ने उसे रेलवे में नौकरी लगवाने का विश्वास दिलाया और उसे 12 लाख रुपये तैयार रखने के लिए कहा गया ताकि जल्दी से जल्दी आपका काम हो सके। संदीप ने बताया कि इन सभी ने मिलकर उसे फर्जी मेडिकल पत्र और कॉल लेटर थमा दिया। कहा कि यदि उसने किसी और को भी नौकरी लगवाने है तो बता दे पता नहीं दोबारा भर्ती कब आएगी। उसने अपने पड़ोस के चाचा मास्टर राजेंद्र कुमार से भी बात की। मास्टर राजेंद्र कुमार ने डॉ. योगेश कुमार को अपने दोनों लड़के अंकित धीमान व भरत धीमान को भी रेलवे में नौकरी लगवाने की बात की।

नौ अप्रैल 2022 को उसकी कोलकाता में मेडिकल भीम की गई और उसे घर वापस भेज दिया। उन्होंने उसे नियुक्त पत्र दिया। इसमें 25 मई 2022 को नियुक्ति व प्रशिक्षण के लिए खड़गपुर कोलकाता में जानें के लिए लिखा था। इन सब ने मिलकर उस 20 लाख रुपये व मास्टर राजेंद्र से 16 लाख रुपये उनके घर जाकर नौकरी लगवाने की एवज में ले लिए।

तीनों को फर्जी तौर पर कोलकाता में प्रशिक्षण के लिए रखा और बार-बार नियुक्ति का आश्वासन दिया गया। जब वह नियुक्ति पत्र लेकर संबंधित विभाग के पास गया तो उसे जालसाजी का पता लगा। जब उन्होंने वापस लौटकर पैसे मांगे तो उन्होंने कुछ समय बाद ब्याज सहित पैसे वापस देने का वायदा किया, लेकिन वे बाद में मुकर गए। ढांड पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


दूसरी ओर गुहला के पूर्व विधायक के पुत्र नरेश ढांडे ने बताया कि उनका इस मामले से कोई वास्ता नहीं है। वे इनमें किसी भी व्यक्ति को जानते तक नहीं हैं और न ही उनका इससे कुछ लेना देना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें