फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मोदी पर टिप्पणी से नाराज राहुल का पुतला जलाया

Sun, 11 Feb 2024 02:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जाति पर टिप्पणी करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार को विरोध स्वरूप प्रदर्शन किया। इस मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता का पुतला जलाया।

भाजपा कार्यकर्ता दोपहर के समय भाजपा के जिला कार्यालय कपिल कमल में एकत्रित हुए। इसके बाद ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष प्रवीण प्रजापति की अगुवाई में कोर्ट के मुख्य गेट के बाहर पुतला जलाया। प्रवीण प्रजापति ने राहुल गांधी की निंदा की। कहा कि उन्हें माफी मांगनी चाहिए। जिला महामंत्री सुरेश संधू ने कहा कि पहले मणि शंकर ने भी प्रधानमंत्री पर टिप्पणी कर उनका अपमान किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर जिला महामंत्री सुरेश संधू जिला मीडिया प्रभारी राज रमन दीक्षित जिला सह प्रभारी भीमसेन अग्रवाल हरी चंद जांगड़ा कृष्ण पिलनी बलविंदर जांगड़ा ओबीसी मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पाला राम कश्यप,शमशेर सैनी सुरेंद्र जांगड़ा जिला महामंत्री ओबीसी मोर्चा, रोशन सैनी, कृष्ण प्रजापति सोहनलाल सैनी प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा,संजीव कांगड़ा ईश्वर बेगपुर, बंसीलाल मानस मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें