फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: प्लॉट बेचने के नाम पर तीन लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी

Mon, 01 Jul 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। जनकपुरी कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने प्लॉट बेचने के नाम पर दंपत्ती पर तीन लाख 50 हजार रुपये ठगने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी दंपत्ती के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित के मुताबिक ब्याने के रुपये देने के बाद जब खरीदार ने प्लॉट की निशानदेही करवानी चाही तो यह प्लॉट उक्त आरोपियों का नहीं पाया गया।
विज्ञापन

जनकपुरी कॉलोनी निवासी दिलराज सिंह ने शहर थाने में शिकायत दी कि पांच मार्च को उसने अर्जुन नगर कैथल में प्लॉट खरीदने के लिए पंचकुला निवासी पवन गुप्ता व उसकी पत्नी मीनाक्षी गर्ग से बात की थी। आरोपियों ने उसे 944 वर्गगज का प्लॉट दिखाया और 20 लाख रुपये में इसे बेचने की बात कही। बाद में 14 लाख रुपये में उनका सौदा तय हो गया। आरोपियों ने उससे तीन लाख 50 हजार रुपये ब्याना के तौर पर ले लिए। रुपये देने के बाद जब उसने उक्त प्लॉट की निशानदेही लेनी चाही तो प्लॉट आरोपियों का नहीं मिला। यह प्लॉट किसी और का था। जब इस बारे में उसने पवन गुप्ता व मीनाक्षी गर्ग से बातचीत की तो आरोपी कहने लगे कि उसके रुपये वापस दे देंगे। बार-बार रुपये मांगने पर आरोपियों ने उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। तब उसे पता चला कि आरोपियों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी पहले भी कई लोगों के साथ ऐसा धोखा कर चुके हैं। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें