फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: विदेश भेजने के नाम पर ऐंठे चार लाख 50 हजार रुपये

Mon, 01 Jul 2024 07:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। युवती को स्टडी वीजा की जगह टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजकर दो आरोपियों ने उससे चार लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। रुपये लेने के बाद भी आरोपियों ने उसे निर्धारित की बजाय दूसरे देश में भेज दिया और रुपये मांगने लगे। युवती को मजदूरी कर पैसे कमाकर वापस आना पड़ा। पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर एक महिला सहित दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव गढ़ी जिला हिसार निवासी कविता राणा ने सिविल लाइन थाना में शिकायत दी कि वह स्टडी वीजा पर एमबीए करने के लिए माल्टा देश में जाना चाहती थी। इसके लिए उसने अपनी मौसी की लड़की आशीना से बातचीत की। आशीना ने उसे बताया कि उसका एक जानकार पवन शर्मा है, जिसने कैथल में एक्सोवीजा इमिग्रेशन प्राइवेट लिमिटेड के नाम से कार्यालय खोका हुआ है। वह उसे माल्टा देश में भेज सकता है। इसके बाद वह पवन से मिली तो उसने 12 लाख रुपये में उसे विदेश भेजने की बात कही। आशीना व पवन ने मिलकर उससे अलग-अलग समय में चार लाख 50 हजार रुपये ले लिए और कहा कि बाकी साढ़े सात लाख रुपये का लोन करवा देंगे। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने उसे स्टड़ी की जगह टूरिस्ट वीजा पर मॉरिशस भेज दिया। बाद में उसे बाली और सिंगापुर के रास्ते माल्टा भेजने के लिए कहते रहे। जब उसने इस संबंध में पवन से बातचीत की तो आरोपी आठ लाख रुपये और मांगने लगे व कहा कि आपका लोन नहीं होगा। यहीं पर नौकरी करके पैसे देने होंगे। वह जैसे-तैसे भारत वापस आई। यहां आकर अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ चार लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें