फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कार बेचने में 1.46 लाख रुपये की ठगी

Sat, 05 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। कार बेचने के मामले में 1.46 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला थाना सदर पुलिस कैथल ने दर्ज किया है। शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पाडला निवासी प्रवीण ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसके पास एक क्विड गाड़ी थी। वह उसे बेचना चाहता था। इसे लेकर उसने गाड़ी को ओएलएक्स पर डाल दिया। करीब डेढ़ महीना पहले उसके पास एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया।
विज्ञापन


उसने कहा कि वह विक्रम बोल रहा है। उसे उसकी गाड़ी पसंद है तथा वह गाड़ी का मोलभाव करके एक लाख 46 हजार में लेना तय कर लिया। आरोपी 28 फरवरी 2025 को उसके पास घर पहुंचा तथा चाय पीने के बाद उसे पंजाब नेशनल बैंक का एक एक लाख 46 हजार का चेक भर कर दे दिया। इसके साथ ही आरोपी ने उसे आधार कार्ड, पैन कार्ड व शपथ पत्र भी दिया व अपने साथ गाड़ी ले गया। इसके बाद जब उसने चेक को बैंक में लगाया तो उसके खाते से कोई पैसा नहीं आया। इसके बाद में लगातार उसके दूसरे मोबाइल नंबर पर काल करते रहे। विक्रम ने उन्हें कहा कि उसके खाते से पैसे कट गए हैं। कुछ दिन के बाद आरोपी ने अपने दोनों फोन बंद कर लिए।
विज्ञापन


इसके बाद जब वह आरोपी के घर मोहना खेड़ा पहुंचे तो वहां पता चला कि आरोपी विक्रम के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। मामले के जांच अधिकारी थाना सदर प्रभारी सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें