फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सीवन में अतिक्रमण पर नकेल के लिए पीली पट्टी की सीमा

Sat, 05 Apr 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। अतिक्रमण पर नकेल कसने के लिए सीवन प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। डीसी के निर्देशानुसार नगर पालिका के सचिव दीपक कुमार की अगुवाई में मुख्य बाजार की सड़क के दोनों ओर सफेद पट्टी से तीन फीट तक पीली पट्टी लगाने का कार्य शुरू किया गया है। इस क्षेत्र में अब किसी भी दुकानदार को सामान रखने की अनुमति नहीं होगी।

प्रशासन का कहना है कि सीमा रेखा पर सामान रखा तो इसे अतिक्रमण माना जाएगा और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नगरपालिका सचिव दीपक कुमार ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान बाजार में सुचारु यातायात और पैदल यात्रियों की सुविधा के लिए चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

चेतावनी के बावजूद नहीं मानते व्यापारी
संवाद न्यूज एजेंसी

सीवन। सड़क पर अतिक्रमण की सबसे बड़ी वजह कई व्यापारियों की रवैया है। उन्हें पहले ही इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके थे, लेकिन बार-बार चेतावनी के बावजूद फुटपाथों और सड़क किनारे सामान रखने की प्रवृत्ति खत्म नहीं हो रही थी। इसी वजह से प्रशासन ने यह सख्ती की है।

कठोर कदम उठाने का निर्णय लिया है।

नगर पालिका की टीम नियमित रूप से बाजार में निरीक्षण करेगी और अगर कोई दुकानदार पीली पट्टी के भीतर समान रखता है तो उसे तुरंत हटवाया जाएगा व नियम तोड़ने वालों के खिलाफ जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


बाजार के व्यापारियों में इस कार्रवाई को लेकर हलचल मची हुई है। वहीं, अधिकतर स्थानीय लोग इस कदम का समर्थन कर रहे हैं। उनका कहना है कि यह फैसला लंबे समय से लंबित था क्योंकि अतिक्रमण के कारण बाजार में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता था।

उधर, नगर पालिका प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील की है, ताकि बाजार को सुव्यवस्थित बनाया जा सके और यातायात बाधित न हो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें