कैथल। एग्रीकल्चर वर्क्स की मशीन देने के नाम पर दो युवकों से लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में सदर थाना कैथल की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
सदर थाना में दी गई शिकायत में मानस निवासी कुलदीप उर्फ दीप ने बताया कि वह बोरिंग मशीन से ट्यूबवेल लगाने का काम करता है। उसने सात जून को पंजाब के चिम्मा मंडी नछतर सरदार जिसकी फर्म का नाम पानेसर है, एग्रीकलचर वर्क्स की मशीनें बनवाने के लिए रुपये दिए। नछतर ने दोनों मशीन देने का वादा किया, लेकिन दी नहीं। जांच अधिकारी बलिंद्र ने बताया कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद