फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: रुपये निकलवाने में दूसरा आरोपी काबू

Tue, 16 Jul 2024 03:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। रुपये निकालने में मदद करने के बहाने एटीएम कार्ड बदलकर करीब 3.75 लाख रुपये निकलवाने के मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह की अगुवाई में पीएसआई अमन कुमार की टीम ने जांच करते जिला हिसार के बरवाला निवासी आरोपी राजेंद्र उर्फ सिंद्र को दबोचा है।

पुलिस प्रवक्ता प्रवीन श्योकंद ने बताया कि थाना पूंडरी क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि चार मई को वह अपने बैंक खाते से रुपये निकलवाने के लिए पूंडरी स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम पर गया था। जब वह पैसे निकाल रहा था तो उसी समय दो लड़के उसके पीछे आ गए। उन्होंने उसकी रुपये निकालने में मदद करने के बहाने उसका एटीएम कार्ड बदल लिया। बाद में उसके खाते से तीन लाख 74 हजार 997 रुपये निकाल लिए। थाना पूंडरी में यह मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता ने बताया पुलिस द्वारा उक्त मामले में पहले ही आरोपी जिला हिसार के बरवाला निवासी राहुल को गिरफ्तार करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया था। जो आरोपी राहुल के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बाइक व पांच हजार रुपए बरामद किए गए। दोनों आरोपी सोमवार को न्यायालय में पेश किए गए, जहां से आरोपी राजेंद्र का पांच दिन पुलिस रिमांड हासिल किया व आरोपी राहुल को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें