फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: स्टडी वीजा के नाम पर 14 लाख की धोखाधड़ी

Thu, 10 Aug 2023 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। बेटे का कनाडा के लिए स्टडी वीजा लगवाने के नाम पर पांच आरोपियों ने एक किसान से 14 लाख रुपये हड़प लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव बात्ता निवासी बाल भीषण ने कलायत थाना में शिकायत दी कि उसके बेटे अरुण के मोबाइल पर एमएस द स्पायर चंडीगढ़ कंपनी की वर्कर रीया वर्मा व एकता ठाकुर के कई बार फोन आए। उन्होंने कहा कि उन्हें पता चला है कि अरुण विदेश कनाडा में पढ़ाई के लिए जाना चाहता है। उसी दौरान जश बाजवा नाम की महिला का फोन आया, जिसने बताया कि वह स्पायर कंपनी की मालिक है और उनकी कंपनी 14 साल से बाहर भेजने का सब काम कानूनी रूप से कर रही है और सरकार से मान्यता प्राप्त है। जश बाजवा ने कहा कि वे अरुण का पढ़ाई के लिए कनाडा का वीजा दिलवा देंगे। इसके लिए 25 लाख रुपये कंपनी में जमा करवाने होंगे।

जश बाजवा, एकता ठाकुर व रीया वर्मा बार-बार उसके पास फोन करने लगी और व्हाट्सएप स्टेटस के माध्यम से कंपनी का गुणगान करके उन्हें भरोसे में ले लिया।

तीनों महिला आरोपियों ने अन्य आरोपी श्लीका व दिलबाग के साथ मिलकर उनसे 14 लाख रुपये ले लिए। बाद में न तो उसके बेटे का वीजा लगवाया और न ही उनके रुपये वापस दिए। रुपये मांगने पर उसे व उसके बेटे को झूठे केस में फंसाने की व जान से मारने की धमकी दी। जांच अधिकारी बलविंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें