फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: किसान के साढ़े तीन लाख रुपये हड़पे

Thu, 10 Aug 2023 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। स्वयं को विदेश में बैठा भांजा बताकर एक आरोपी ने एक किसान से तीन लाख 50 हजार रुपये ठग लिए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव नागल निवासी जसवंत सिंह ने साइबर थाना में शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। उसका भांजा कंवलजीत कनाडा में रहता है। नौ मार्च को उसके पास विदेशी नंबर से वाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने कहा कि वह उसका भांजा कंवलजीत बोल रहा है। वह उसके खाते में सात लाख 95 हजार रुपये भेज रहा है। ऐसा कहकर आरोपी ने उससे खाता नंबर ले लिया और उसमें रुपये जमा होने की एक रसीद भेज दी जिस पर मनी ट्रांसफर की मोहर लगी हुई थी। उसने कहा कि ये रुपये खाते में 24 घंटे तक आ जाएंगे। वह इन रुपयों में से दो लाख रुपये दिल्ली में एजेंट के पास उसके खाते में भेज दे। बाकी रुपये वह आने के बाद वापस ले लेगा।

फिर एक अन्य नंबर से कॉल आई कि वह दिल्ली से एजेंट बोल रहा है। उसकी दादी बीमार है और बाहर से टीम आई है। ऐसे में वह उसके खाते में तीन लाख 50 हजार रुपये डाल दे। उसने आरोपी के दिए हुए खाते में तीन लाख 50 हजार रुपये ट्रांसफर करवा दिए। कुछ देर बाद एजेंट का फोन आया और दो लाख रुपये अन्य खाते में डालने के लिए कहा।
विज्ञापन


एजेंट द्वारा बार-बार रुपये डालने के कहने पर उसने अपनी बहन से बात की। उसने कंवलजीत से बात करके बताया कि उसने कोई पैसा न तो मंगवाया है और न ही भेजा है। किसी ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। जांच अधिकारी कुलबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें