यदि आप इंटरनेट सर्च के माध्यम से कस्टमर केयर की जानकारी जुटाते हैं तो सावधान हो जाइए। ऐसी ही एक जानकारी जुटाने के चक्कर में एक व्यक्ति को दस लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार होना पड़ा। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव भागल निवासी रमनदीप सिंह ने बताया कि वह 29 नवंबर का पिहावेा गया हुआ था। जहां पिहोवा में एटीएम से रुपये निकालने लगा तो उसमें से रुपये नहीं निकले। उसने गूगल में बैंक का कस्टमर केयर का नंबर सर्च किया तो एक मोबाइल नंबर प्राप्त हुआ। उसने कॉल की तो उस व्यक्ति ने खुद को पंजाब नेशनल बैंक का अधिकारी बताया। उसने बैंक बैलेंस, जन्मतिथि व पेन कार्ड के नंबर सहित कई तरह की जानकारी ले ली। इसके बाद उसके पास एक अन्य नंबर से फोन आया और खुद को पीएनबी का कस्टमर केयर से बताया। उसने उसके मोबाइल पर आए ओटीपी के बारे में पूछा। उसने भी विश्वास करके उक्त आरोपी को ओटीपी बता दिया। इसके बाद उसके रुपये कटने शुरू हो गए और खाते से 1,99,999/- रुपये निकाल लिए। उसने इसके बाद खाते को ब्लॉक करवाया, लेकिन तब तक उसके खाते से दस लाख रुपये की राशि इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से ट्रांसफर हो चुकी थी।। बैंक में शिकायत करने पर उसके 1,99,999/- रुपये तो वासि खाते में आ गए। ाए।