फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका भेजने के नाम पर 12 लाख की धोखाधड़ी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ढांड थाना में एजेंट द्वारा विदेश भेजने के नाम पर 12 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव कौल निवासी राजीव कुमार ने बताया उसे काम के लिए अमेरिका जाने था। वह कुरुक्षेत्र के मोहन नगर निवासी हैप्पी आहुजा व उसके पिपली निवासी साथी कर्ण अरोड़ा से मिले। इसके बाद दोनों के साथ 12 लाख रुपये में अमेरिका जाने के लिए बात तय हुई। सात लाख रुपये व पासपोर्ट गांव कौल में इन दोनों को दे दिए। इसके बाद मई 2019 में उसके पास फोन आया कि आपकी टिकट हो गई है और दोस्त नरेश कुमार वासी कौल के साथ किराए की कार लेकर दिल्ली एयरपोर्ट चला गया। जहां पर उसे दोनों एजेंट मिले। इसके बाद एजेंटों ने पासपोर्ट व एक टिकट इक्वाडोर की दी। जंगलों के रास्ते और किसी तरह मैक्सिको पहुंचा। वहां पर घरवालों से बात करवाई और 5 लाख रुपये देने बारे करवाई। उसके घरवालों ने इन दोनों एजेंट को 5 लाख रुपये दे दिए, फिर वहां से दीवार फांदकर अमेरिका भेज दिया। वहां से पुलिस ने पकड़ लिया और जेल में भेज दिया। वहां पर उसने वकील को 5 लाख रुपये देकर केस लड़ा और करीब एक साल वहां जेल में रहा। दो दिन पहले उन्हें अमेरिका से वापिस अमृतसर भेज दिया। वापिस आकर उसने पुलिस को शिकायत दी है। जांच अधिकारी एएसआई संजय कुमार ने बताया पुलिस ने एजेंट हैप्पी आहुजा व कर्ण आरोड़ा के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें