फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकानों में दरारें आने पर स्थानीय लोगों की समस्या बढ़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में बिगड़ी सीवरेज व्यवस्था के चलते आशियानों के धंसने से दहशतजदा परिवारों ने मजबूरन घरों को खाली करना शुरू कर दिया है। वार्ड पांच में प्रभावित त्रिलोक शर्मा व उनके परिवार के सदस्यों की आंखों में आंसू थे। उन्होंने नगर में अन्य स्थान पर किराये पर मकान लिया है। परिवार के मुखिया त्रिलोक शर्मा, उर्मिला, संजू व काला ने बताया कि बड़ी मुश्किल से पैसों का प्रबंध कर आशियाना बनाया था। काफी वर्षों से इसी छत के लिए संयुक्त परिवार हंसी-खुशी से रह रहा था। लेकिन जिस प्रकार सीवरेज व्यवस्था ठप्प होने से मकान धंस रहा है, उससे परिवार भयभीत है।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरपर्सन रजनी राणा ने जन प्रतिनिधियों के साथ प्रभावित क्षेत्र का मुआयना करते हुए जन स्वास्थ्य विभाग को समस्या से अवगत करवाया था। जन स्वास्थ्य विभाग ने समस्या को संजीदगी से नहीं लिया। इसके चलते वार्ड पांच में विनोद गर्ग, बंटी शर्मा, सुभाष सैन, विशाल शांडिल्य और अन्य के घरों में सीवरेज रिसाव के कारण दरारें हैं। लेंटर, फर्श और दीवारों में तेजी से गहरी दरारें आ रही हैं। बता दें कि करीब एक दशक से सीवरेज की न तो समुचित रूप से सफाई हुई है और न ही मरम्मत। मुख्य सीवरेज लाइन काफी समय से ठप्प है। ऐसे में नगर में बिछाई गई सीवरेज का पानी घरों की नींव में रिस रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन ने सीवरेज व्यवस्था में कोताही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें