सीवन थाना में एजेंट द्वारा युवक को विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है।
गांव अकालगढ़ पटियाला निवासी रबैल सिंह ने बताया कि वह ट्रक ड्राइवर है। उसका लड़का तरसेम सिंह विदेश जाना चाहता था। इसके बाद उसके रिश्तेदारों ने डेरा भाग सिंह निवासी गुरदीप सिंह से विदेश भेजने की बात की। जिसका दफ्तर पटियाला रोड चीका पर है। वह अपनी पत्नी संदीप कौर के साथ एजेंट के दफ्तर गए जहां पर उसका पाटर्नर बलजीत सिंह कंबोज भी मौजूद था। विदेश भेजने के लिए 22 लाख रुपये में बात तय हुई। इसके बाद 4 मई को उसका लड़का दिल्ली से अमेरिका के लिये जहाज मे बैठा। वह लगभग तीन महीने बाद लड़के ने अपने पिता को सूचना दी कि एजेंटो ने हमारे साथ धोखा किया है। इन्होंने वीजा अमेरिका का न लगवाकर ग्रीस का लगवाया है । इसके बाद उसका बेटा 22 जून को अमृतसर के रास्ते पटियाला आया है और पटियाला से कोरोना महामारी के परीक्षण के बाद उसे घर पर क्वारंटाइन किया गया था। सीवन पुलिस ने एजेंट समेत तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।