फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: मार्बल सप्लाई के नाम पर ठगी, आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। थाना कलायत क्षेत्र में मार्बल सप्लाई के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

एसआई शक्ति सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने जांच के बाद राजस्थान के कोटा निवासी अशोक कुमार को काबू किया। आरोपी के पास से 8500 रुपये की राशि भी बरामद की गई है।

मार्बल खरीदने के लिए दिए रुपये ः कलायत निवासी बिजेंद्र सिंह की शिकायत के अनुसार, वह सरकारी ठेकेदार है। आरोपी अशोक ने कहा कि वह राजस्थान में स्टोन सप्लाई का कार्य करता है। उसने मार्बल खरीदने के लिए आरोपी के पास 1 लाख 87 हजार रुपये जमा करवा दिए। बिजेंद्र सिंह के मुताबिक, आरोपी अशोक ने उससे कहा था कि जल्द ही मार्बल सप्लाई कर देगा। लेकिन दो महीने बीत जाने के बावजूद मार्बल सप्लाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजेंद्र सिंह ने बताया कि इतना ही नहीं आरोपी अशोक ने पीड़ित के फोन कॉल्स उठाने भी बंद कर दिए। बाद में जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगे तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी।

इस पर थाना कलायत में मामला दर्ज किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को वीरवार को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें