फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: सरकार से बेटे का शव अमेरिका से लाने की लगाई गुहार

Fri, 27 Jun 2025 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। सिरसल गांव निवासी अरुण जांगड़ा उर्फ रोमी की अमेरिका में सड़क हादसे में मौत के बाद परिवार ने केंद्र सरकार से बेटे का शव भारत लाने की अपील की है। परिजनों ने कहा कि वे अपने इकलौते बेटे का चेहरा अंतिम बार देखना चाहते हैं और सरकार से इस कार्य में सहयोग की उम्मीद रखते हैं।

रोमी करीब डेढ़ साल पहले अमेरिका गया था, जहाँ वह ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम कर रहा था। इससे पहले वह कनाडा में स्टडी वीजा पर रह चुका था। परिवार की माली हालत अच्छी नहीं है, इसलिए वे बेटे का शव अपने खर्चे पर लाने में असमर्थ हैं।
विज्ञापन


बेटे के जाने के बाद सब कुछ उजड़ गया ः रोमी के पिता बलबीर सिंह ने बताया कि उनका बेटा 9 जनवरी 2024 को विदेश गया था। उन्होंने कहा कि बेटा अमेरिका गया तो उम्मीद थी कि घर की हालत सुधरेगी, लेकिन उसकी मौत ने सब कुछ छीन लिया। उन्होंने बताया कि अंतिम बार 20 जून को बेटे से बात हुई थी, जब उसने कहा कि वह व्यस्त है, बाद में बात करेगा। उसके बाद संपर्क नहीं हो सका।

रोमी की विदेश यात्रा के लिए परिवार ने एक एकड़ जमीन बेच दी थी। हाल ही में उसे नया काम मिला था, जिससे घरवालों को उम्मीद बंधी थी। लेकिन अब पूरे गांव में शोक की लहर है।
क्या है पूरा मामला

पिछले शनिवार को अमेरिका के कैलिफोर्निया में हुए एक सड़क हादसे में हरियाणा के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। दोनों युवक जगुआर कार में सवार होकर घूमने निकले थे। रास्ते में उनकी कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई, जिसके बाद कार में आग लग गई और दोनों युवक जिंदा जल गए।
विज्ञापन


हादसे में मारे गए युवकों में अरुण जांगड़ा उर्फ रोमी (निवासी-सिरसल, कैथल) के साथ विशाल (निवासी-कोयर गांव, करनाल) भी सवार था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें