फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जमीन सौदे में धोखाधड़ी, पिता-पुत्र पर केस

Sun, 08 Jun 2025 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कलायत। खेड़ी शेरखां गांव के राममेहर ने जमीन की खरीद-फरोख्त के सौदे में 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। राममेहर के अनुसार, नवंबर 2024 में नरेश कुमार व उसके पिता दया किशन ने गांव की तीन एकड़ जमीन बेचने की बात कही। सौदा 31.20 लाख रुपये प्रति एकड़ तय हुआ और बयाने के रूप में छह लाख रुपये नकद और 14 लाख रुपये बाद में दिए गए। जब रजिस्टरी की तारीख आई, तो खुलासा हुआ कि जमीन बैंक में गिरवी है और नरेश के नाम पर नहीं है। आरोप है कि कई बार मांगने के बावजूद न तो रजिस्टरी करवाई गई, न ही पैसे लौटाए गए। कलायत थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामनिवास ने पुष्टि की कि मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें