संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर का फ्रांसवाला रोड जल्द ही स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, लेकिन फिलहाल यह परियोजना टेक्निकल विंग की औपचारिकताओं में अटकी हुई है। पानीपत नगर निगम के चीफ इंजीनियर की अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही यह निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर नगर परिषद की ओर से करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
फ्रांसवाला रोड की बदहाल स्थिति लंबे समय से स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। धूल, गहरे गड्ढे और जलभराव के चलते यहां से गुजरना बेहद मुश्किल था। क्षेत्रवासियों ने यह समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाई थी, जब वे इस मार्ग से गुजरे थे।
सड़क की जर्जर हालत देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही इसे सामान्य मरम्मत के बजाय स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। नगर परिषद और संबंधित विभाग द्वारा प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। फिलहाल फाइल टेक्निकल विंग में जांच प्रक्रिया से गुजर रही है और अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
इस परियोजना के तहत करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट रोड निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सड़क मजबूत और टिकाऊ बन सके। योजना के अनुसार, सड़क के बीच आकर्षक डिवाइडर बनाए जाएंगे, जिन पर हरियाली और विभिन्न प्रकार के फूल-पौधे लगाए जाएंगे, ताकि सड़क की सुंदरता भी बढ़े।
स्ट्रीट लाइट और ड्रेनेज सिस्टम होगा बेहतर
स्मार्ट रोड के तहत पूरे मार्ग पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ का निर्माण और बेहतर जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो।
जिला नगर आयुक्त कपिल शर्मा ने बताया कि प्रोजेक्ट की फाइल नगर निगम के चीफ इंजीनियर को भेजी जा चुकी है। मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी और इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होगा।
7 करोड़ की लागत से बनेगा स्मार्ट रोड, सीएम के निर्देश के बाद तैयार हुआ प्रोजेक्ट, स्वीकृति मिलते ही शुरू होगी टेंडर प्रक्रिया
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। शहर का फ्रांस वाला रोड जल्द ही स्मार्ट रोड के रूप में विकसित किया जाएगा, लेकिन फिलहाल यह परियोजना टेक्निकल विंग की औपचारिकताओं में अटकी हुई है। पानीपत नगर निगम के चीफ इंजीनियर की अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद ही यह निर्माण कार्य शुरू हो सकेगा। इस प्रोजेक्ट पर नगर परिषद की ओर से करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
फ्रांस वाला रोड की बदहाल स्थिति लंबे समय से स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई थी। धूल, गहरे गड्ढे और जलभराव के चलते यहां से गुजरना बेहद मुश्किल था। क्षेत्रवासियों ने यह समस्या मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाई थी, जब वे इस मार्ग से गुजरे थे।
सड़क की जर्जर हालत देखकर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौके पर ही इसे सामान्य मरम्मत के बजाय स्मार्ट रोड के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए थे। नगर परिषद और संबंधित विभाग द्वारा प्रोजेक्ट की विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जा चुकी है। फिलहाल फाइल टेक्निकल विंग में जांच प्रक्रिया से गुजर रही है और अंतिम मंजूरी का इंतजार है।
7 करोड़ की लागत से बदलेगी सूरत
इस परियोजना के तहत करीब सात करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। स्मार्ट रोड निर्माण में आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जाएगा, जिससे सड़क मजबूत और टिकाऊ बन सके। योजना के अनुसार, सड़क के बीच आकर्षक डिवाइडर बनाए जाएंगे, जिन पर हरियाली और विभिन्न प्रकार के फूल-पौधे लगाए जाएंगे, ताकि सड़क की सुंदरता भी बढ़े।
स्ट्रीट लाइट और ड्रेनेज सिस्टम होगा बेहतर
स्मार्ट रोड के तहत पूरे मार्ग पर आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित हो सके। इसके अलावा, पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथ का निर्माण और बेहतर जल निकासी (ड्रेनेज सिस्टम) की व्यवस्था भी की जाएगी, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या न हो।
वर्जन