फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: गुलियाना में पानी के चार कनेक्शन काटे

Tue, 23 Jun 2026 12:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
गांव गुलियाना में जेसीबी मशीन की सहायता से अवैध एवं सब्जी कनेक्शन हटवाते हुए जिला सलाहकार व जेई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने राजौंद खंड के गांव गुलियाना में कार्रवाई करते हुए चार अवैध पेयजल कनेक्शन काट दिए। इनके माध्यम से पीने के पानी का उपयोग सब्जी की खेती के लिए किया जा रहा था, जिससे गांव में जल आपूर्ति प्रभावित हो रही थी।
जिला सलाहकार दीपक कुमार तथा जेई अमित कुमार ने अवैध कनेक्शनों की शिकायत मिलने के बाद गांव का दौरा किया। जांच में मिला कि गांव में पेयजल आपूर्ति की मुख्य लाइन से अवैध रूप से तीन कनेक्शन जोड़े गए थे, जिनका उपयोग खेती कार्य में किया जा रहा था। इसके अलावा एक अन्य कनेक्शन भी अनधिकृत रूप से लिया गया था।
विज्ञापन

जिला सलाहकार दीपक कुमार ने बताया कि कार्यकारी अभियंता कमल बहल के निर्देशानुसार यह कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि विभाग को गांव में पेयजल आपूर्ति बाधित होने और पानी के दुरुपयोग की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए विभागीय टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और तुरंत कार्रवाई की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पेयजल का उपयोग केवल घरेलू आवश्यकताओं के लिए निर्धारित है, जबकि इसका उपयोग सब्जी की खेती या अन्य व्यावसायिक कार्यों में किया जाना नियमों के विरुद्ध है। ऐसे मामलों के कारण अन्य उपभोक्ताओं को भी पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। इस मौके पर बीआरसी विष्णु शर्मा सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें