राजकीय आईटीआई कैथल में विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करते हुए उद्योपति नरेंद्र मिगलानी। व
कैथल। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान यानी आईटीआई कैथल और राजकीय महिला आईटीआई कैथल का संयुक्त दीक्षांत समारोह संस्थान परिसर में आयोजित किया गया। समारोह में उद्योगपति एवं आईटीआई कैथल की आईएमसी सोसायटी के चेयरमैन नरेंद्र मिगलानी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने प्रशिक्षण पूरा करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।
समारोह के दौरान लखनऊ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया। समारोह में सबसे खास उपलब्धि राजकीय आईटीआई कैथल के चार विद्यार्थियों की रही, जिन्होंने अपनी-अपनी ट्रेड में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर संस्थान और जिले का नाम रोशन किया। इनमें फायर सेफ्टी एंड इंडस्ट्रियल सेफ्टी मैनेजमेंट ट्रेड के अंकित, मशीनिस्ट ग्राइंडर ट्रेड के विशाल राठौर, सॉयल टेस्टिंग ट्रेड के सतीश कुमार और स्टेनोग्राफी एंड सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (एसएसए) हिंदी ट्रेड की छात्रा मुस्कान शामिल हैं। इस अवसर पर राजकीय महिला आईटीआई कैथल के प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह, शमशेर सिंह, राजबीर सिंह, अनिल ढुल, अनिल धीमान, संजय वर्मा, सतीश कुमार सहित संस्थान के स्टाफ सदस्य और विद्यार्थी मौजूद रहे।