फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार

Sat, 25 Oct 2025 01:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। पुलिस ने शराब तस्करी पर नकेल कसते हुए तीन अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से कुल 127 बोतल देसी शराब बरामद की है।

पहले मामले में अनाज मंडी चौकी पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर अतिरिक्त अनाज मंडी कैथल स्थित एक लोहा के खोखे पर दबिश दी। मौके से राम नगर निवासी सावन को काबू कर लिया गया। तलाशी में आरोपी के पास से पांच गत्ता पेटियों में 54 बोतल देसी शराब मिली।
विज्ञापन


दूसरे मामले में थाना सीवन पुलिस टीम ने सुबह की गश्त के दौरान कांगथली-ककहेड़ी रोड पर नाकाबंदी कर एक स्कूटी सवार संदिग्ध को रोका। जांच में आरोपी की पहचान कांगथली निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई। उसके पास से एक कट्टे में 25 बोतल नाजायज शराब बरामद की गई।

तीसरे मामले में सीआईए-1 पुलिस टीम ने गुप्त सूचना पर गांव सजूमा में हाईवे जम्मू-कटरा पुल के नीचे

नाकाबंदी की। यहां से हरिपुरा निवासी संदीप कुमार और सजूमा निवासी बंसी लाल को बाइक सहित काबू किया गया। तलाशी के दौरान चार गत्ता पेटियों से 48 बोतल देसी शराब मिली।
विज्ञापन




पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ अलग-अलग केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि अवैध शराब तस्करी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है और इस अभियान को आगे भी जारी रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें