फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ब्रिटेन भेजने के नाम पर चार ने ठगे 7.44 लाख

Fri, 16 May 2025 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। चीका के सलेमपुर गांव में एक युवक को ब्रिटेन भेजने के नाम पर चार आरोपियों ने सात लाख 44 हजार रुपये ठग लिए। आरोपियों ने उसे वर्क वीजा लगवाने का भरोसा दिया, लेकिन विजिटर वीजा लगवा दिया। इस पर युवक ने विदेश जाने से मना कर दिया। जब आरोपियों ने अपने रुपये वापस मांगे तो उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

गुहला थाने में दी गई शिकायत में सलेमपुर निवासी दर्शन सिंह ने बताया कि वह कारपेंटर का काम करता है। गांव के अमरजीत ने युवक को विदेश भेजने के लिए सेंटर खोला हुआ है। अक्तूबर 2023 में आरोपियों ने उसे सेंटर में लकड़ी का काम करने के लिए बुलाया। वहां अमरजीत ने कहा कि वह उसे वर्क परमिट पर ब्रिटेन भेज देगा। इस पर 15 लाख रुपये खर्च होंगे। उसने आरोपियों को पहले 2.5 लाख रुपए दे दिए। इसके बाद फिर से दस्तावेजों में कमियां बताकर उन्हें दूर करने के लिए एक लाख रुपये ले लिए।
विज्ञापन


ऐसा करके आरोपी ने उससे अलग-अलग समय में करीब सात लाख 44 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद आरोपियों ने उसका वर्क वीजा लगवाने की बजाय विजिटर वीजा लगवा दिया। इस पर उसने विदेश जाने से इन्कार कर दिया। जब उसने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगे तो उसे धमकी दी गई।
विज्ञापन


इस मामले में आरोपी की मां, भाई व बेटा भी उसके साथ थे। ऐसा करके आरोपियों ने उसके साथ ठगी की है। गुहला थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें