संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। लोक निर्माण विभाग की ओर से देबवन कैंची से जाखौली तक आठ करोड़ रुपये की लागत से चार किलोमीटर तक की सड़क बनाई जाएगी। इसमें एक पुल का निर्माण भी किया जाएगा। इसके लिए निविदा सूचना भी जारी की जा चुकी है। अब केवल वर्क ऑर्डर जारी किया जाना बाकी है।
इस सड़क का पिछले लंबे समय से सड़क का निर्माण न होने से वाह चालकों को काफी परेशानी हो रही थी। वहीं, पिछले काफी समय से कैथल असंध रोड पर देबवन कैंची से जाखौली तक पूरी सड़क टूटी पड़ी है।करीब दो साल पहले ही देबवन से सौंगल जाने वाली सड़क को इसी योजना के तहत बनाया गया था। पहले भी इस सड़क पर निर्माण कार्य होने के चलते कैथल असंध रोड के सभी बड़े यातायात के साधन इस मार्ग पर चलने वाली बसें भी इसी रोड से जाती थी। जिसके चलते यह सड़क कुछ समय बाद ही टूट गई थी।
वाहन चालकों को मिलेगी राहत ः देबवन कैंची से जाखौली तक चार किलोमीटर तक की सड़क का निर्माण होने के बाद वाहन चालकों को काफी राहत मिलेगी। इस समय सड़क के टूटा होने के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।