फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: छेड़खानी, अपहरण के आरोप पर चार नामजद

Sat, 01 Nov 2025 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राजौंद क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी 13 वर्षीय किशोरी से छेड़खानी और उसका अपहरण करने के प्रयास के मामले में पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पीड़िता नौवीं कक्षा की छात्रा है। 31 अक्तूबर को स्कूल से छुट्टी के बाद जब वह घर लौट रही थी, तभी राजौंद के महाराणा प्रताप चौक के पास एक कार में सवार चार युवक पहुंचे। उन्होंने किशोरी के साथ छेड़खानी की और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने का प्रयास किया। आसपास लोगों की मौजूदगी देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। घर पहुंचने पर किशोरी ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार अज्ञात युवकों के खिलाफ राजौंद थाना में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत में बताया गया कि घटना के समय पराली लदी ट्रॉली सड़क पर आ रही थी, जिससे बचने के लिए किशोरी साइड में हुई। इसी दौरान कार सवार युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की। शिकायतकर्ता ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जो तथ्य जांच में सामने आएंगे, उनके अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें