फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट की घटनाओं में चार घायल, पांच के खिलाफ केस

विज्ञापन
विज्ञापन
आपसी रंजिश व अन्य कारणों से हुई मारपीट की तीन अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने इन मामलों पांच के खिलाफ केस दर्ज किया है। पहले मामले में गांव क्योड़क निवासी गौरव शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मार्च को स्वीटी, पुष्पा, विनोद और शुभम ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

दूसरे मामले में सीवन निवासी कुलदीप सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि 13 जून को जसविंदर ने उसके साथ मारपीट करते हुए उसे घायल कर दिया। यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। तीसरे मामले में किठाना गांव की महिला ने बताया कि 25 जून को किरण नाम की महिला ने उसके व उसके पति प्रेमचंद के साथ मारपीट करते हुए उन्हें घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों मामलों में पांच के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें