कैथल। पुलिस ने सीवन क्षेत्र से नशा तस्करी के अलग-अलग दो मामलों में 4 आरोपियों को काबू किया गया हैं। जिनके कब्जे से 2 किलो 480 ग्राम डोडापोस्त व 910 ग्राम गांजा फूल पत्ती बरामद की है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट टीम ने गांव कांगथली निवासी मंदीप शर्मा को सैर रोड नजदीक पेट्रोल पंप कांगथली 2 किलो 480 ग्राम डोडा पोस्त सहित काबू किया है। सीवन पुलिस टीम ने क्कयोर माजरा के पास से वार्ड नं 5 चीका निवासी त्रिलोक व विकास को 910 ग्राम गांजा फूल पत्ती सहित काबू कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी त्रिलोक व विकास ने कबूल किया कि गांजा फूलपत्ती गांव बरोट निवासी विकास से लेकर आए हैं। पुलिस टीम ने फूल पत्ती सप्लायर गांव बरोट निवासी विकास को भी काबू कर लिया है। आरोपी विकास के कब्जे से 1500 रुपये ड्रगमनी बरामद हुई। संवाद